Skip to main content

Posts

ठंड से बिहार में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

  क्या है ऑरेंज अलर्ट ऑरेंज अलर्ट रेड अलर्ट से पहले की स्थिति है। यह मौसम में आए बदलाव पर सर्तकता के लिए जारी किया जाता है। जब ठंड या गर्मी खतरनाक स्थिति की ओर बढ़ रही होती है तो ऑरेंज अलर्ट जारी किया जाता है। खतरनाक स्थिति पर पहुंचने  के बाद रेड अलर्ट जारी किया जाता है। इसका तात्पर्य यह है कि अभी मौसम को लेकर रेड अलर्ट की स्थिति नहीं आई है लेकिन मौसम के लिहाज से सावधान रहने वाली स्थिति है। हालात को देखते हुए पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार की सुबह तक के लिए साढ़े आठ बजे तक शीतलहर वाले 26 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संजय कुमार के अनुसार बर्फीली हवाओं की गति तेज होने से राज्‍य भीषण ठंड के चपेट में है। पिछले दो दिनों से राज्य में ठंड  के न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे है। बिहार के किन जिलों में जारी किया गया है ऑरेंज अलर्ट 21 दिसंबर 20  इन जिलों के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट पटना, गया, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, प. चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा, बक्सर, भोजपुर,...
Recent posts

Tables of Three -3

हिंदी शब्द का उच्चारण

नेपाल के पहाड़ो से जल छोड़ने पर बिहार जलमग्न

नेपाल के पहाड़ो से लाख छत्तीस हज़ार क्यूसेक घनसेक जल छोड़ने पर बिहार की गंडक नदी विकराल रूप धारण कर ली। बिहार के गोपालगंज जिले में हज़ारों गाँव जलमग्न हो गपा। पानी छोड़ने के कारण सारण और चंपारण तटबंध तीन जगह टूट गए। इसके अतिरिक्त कई जगहों पर पानी बांध के ऊपर से बहने लग गए हैं। गोपालगंज के मांझागढ़ के पास सारण तट बंध दो स्थानों पर टूट गया। इससे 34 गांव जलमग्न हो गए।  गोपालगंज के बरौली प्रखण्ड के देवापुर में सारण तटबंध बरौली प्रखण्ड के नए इलाको में लगातार घुस रहा है, बाढ़ का पानी। बरौली नगर पंचायत के सभी वार्ड पानी मे डूबे। सरेया, नेउरी, एकडेरवा, नवादा, मोहम्मदपुर निलामी , बघेजी सहित कई नए गांव गंडक का पानी से जलमग्न हो रहे है। बाढ़ के पानी से दरभंगा- समस्तीपुर रेलखंड पर ट्रेनों का परि-चालन ठप हो गया है। समस्तीपुर से ट्रेनें अब सीतामढ़ी रूट बदलकर चलाई जा रही हैं। दूसरी तरफ पूर्वी चंपारण के सुगौली में भी रेल ट्रैक पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है, यहाँ पर किसी प्रकार रेल आवागमन बाधित नही है। बिहार सरकार के द्वारा हवाई सर्वेक्षण जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, वि...