Skip to main content

ठंड से बिहार में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

 


क्या है ऑरेंज अलर्ट

ऑरेंज अलर्ट रेड अलर्ट से पहले की स्थिति है। यह मौसम में आए बदलाव पर सर्तकता के लिए जारी किया जाता है। जब ठंड या गर्मी खतरनाक स्थिति की ओर बढ़ रही होती है तो ऑरेंज अलर्ट जारी किया जाता है। खतरनाक स्थिति पर पहुंचने  के बाद रेड अलर्ट जारी किया जाता है। इसका तात्पर्य यह है कि अभी मौसम को लेकर रेड अलर्ट की स्थिति नहीं आई है लेकिन मौसम के लिहाज से सावधान रहने वाली स्थिति है।

हालात को देखते हुए पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार की सुबह तक के लिए साढ़े आठ बजे तक शीतलहर वाले 26 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संजय कुमार के अनुसार बर्फीली हवाओं की गति तेज होने से राज्‍य भीषण ठंड के चपेट में है। पिछले दो दिनों से राज्य में ठंड  के न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे है।

बिहार के किन जिलों में जारी किया गया है ऑरेंज अलर्ट 21 दिसंबर 20 

इन जिलों के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

पटना, गया, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, प. चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज,नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा,


जनजीवन प्रभावित, पशु पक्षी तक परेशानः उत्तर पश्चिमी दिशा से आ रही बर्फीली हवा की वजह से राज्य में तीसरे दिन भी तापमान में गिरावट आई। मौसम में बदलाव की वजह से सूबे का जनजीवन प्रभावित हुआ है।


Comments